रात को स्कूल में घुसे 5 लुटेरे, सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर की लूट की कोशिश
अमृतसर | बाइपास पर एक स्कूल में वीरवार देर रात को करीब ढाई बजे पांच लुटेरे घुस गए और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट कर बंदी बना लिया। हालांकि पुलिस और स्कूल प्रशासन का कहना है कि यह केवल एक अटेंप्ट थी। कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। मगर ऐसी चर्चा है कि स्कूल से लुटेरों ने कैश व अन्य सामान लूट कर ले गए है। इस संबंधी स्कूल की ओर से थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने शिकायत पर केस भी दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले पर बनती कार्रवाई शुरु कर दी है। जानकारी मुताबिक बाइपास एक निजी स्कूल में रात के समय तीन सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर रहते हंै। मगर गत रात को दो ही कर्मी ड्यूटी पर थे। जबकि तीसरा अपने साथियों के साथ सेटिंग कर छुट्टी पर था। देर रात करीब ढाई बजे दोनों गार्ड सो रहे थे। इसी दौरान हथियार लेकर 5 लुटेरे स्कूल में घुसे। लुटेरों ने पहले दोनों गार्डों पीटकर बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरों ने वहां से कैश व अन्य सामान लूट कर ले गए। किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को छुड़वाया और फोन पर मैनेजमेंट को सूचित किया गया। इसके बाद मामले की सूचना थाना कंटोनमेंट पुलिस को दी। । इंस्पेक्टर प्रवेश चोपड़ा ने कहा कि स्कूल से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है। लुटेरों की ओर से केवल प्रयास किया गया।