सुपर किड्स में दिखी बैसाखी की झलक
होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल की सुपर किड्स ब्रांच में शुक्रवार पंजाबी विरासत की झलक को पेश किया गया। पंजाब की मिट्टी से जोड़ने के लिए पंजाबियत को प्रस्तुत करने वाले सभ्याचारक कार्यक्रम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए। केजी के विद्यार्थियों ने कल्चर वेशभूषा में पंजाबी सलवार सूट, फुलकारी दुपट्टे, रेश्मी परांदे, नथ, टीका, पाजेब, धोती, कुर्ता, पगड़ी, कैंठा के साथ सजे विद्यार्थियों ने भांगड़ा व गिद्दा प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल शिल्पा सेठ ने बच्चों को संस्कृति से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉयरेक्टर अंजना सेठ ने विद्यार्थियों की तरफ से पेश किए गए सभ्याचारक कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी।