पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पर्व पर गबरू-मुटियारों ने गिद्दा-भंगड़ा डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किला गोबिंदगढ़ में आयोजित दस्तार बंदी प्रतियोगिता में 7वीं से लेकर 12वीं कर के छात्रों ने पगड़ी बांधने के गुर दिखाए और एक से बढ़कर एक पगड़ी बांधकर जजों को हैरानी में डाल दिया। बैसाखी के मौके पर आयोजित दस्तारबंदी में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल सहित सात स्कूलों के 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पर्व के दौरान गुबरू-मुटियारों ने गिद्दा-भंगडा डाला। किला गोबिंदगढ़ के सीईओ दिनेश जाखड़ ने बताया कि दस्तारबंदी में श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल की तीन ब्रांचें, शहीद बाबा प्रताप सिंह मेमोरियल स्कूलआिद स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। अंत में पंजाब से आयी विभिन्न गतका पार्टियों ने अपनी कला के जौहर दिखाए और लोगों का मन मोहा।

खबरें और भी हैं...