पर्व पर तीर्थ में पिलाया जाएगा बच्चों को चरणामृत
अमृतसर| बैसाखी पर्व दुर्ग्याणा तीर्थ में आकर मनाने के लिए कमेटी के प्रधान एडवोकेट रमेश शर्मा ने सभी 60 एडजेक्टिव सदस्यों को पत्र लिखे हंै और फोन कर दिए हैं। ताकि सभी सदस्य अपने परिवारों को साथ लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माथा टेककर प्रभु का आशीर्वाद लें। उन्होंने सभी सदस्यों को सुबह साढ़े 10 बजे आने का न्योता दिया है। वहीं छोटे बच्चों को उनके माता पिता पवित्र सरोवर से चरणामृत पान भी करवाएंगे। बैसाखी पर्व को लेकर कमेटी की ओर से सारे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। प्रधान शर्मा ने मुताबिक सभी एडजेक्टिव सदस्य सुबह साढ़े 10 बजे मंदिर में पहुंच कर श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद लेंगे।