माधव विद्या निकेतन में स्थापना दिवस के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व
माधव विद्या निकेतन सीसे स्कूल में स्थापना दिवस और बैसाखी पर्व मनाया गया। स्कूल के स्थापना दिवस की बात करें तो विद्यालय का नींव पत्थर 13 अप्रैल 1982 को संघ संचालक प्रो. रजिंद्र सिंह के शुभ कर कमलों द्वारा रखा गया। सुबह आयोजित कार्यक्रम में हंसराज गुलाटी और विशेष अतिथि के रूप में राजेश कालिया आमंत्रित थे। दूसरे कार्यक्रम में पूर्व मेयर बख्शीराम अरोड़ा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। प्रिंसिपल प्रोमिला कमल और प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष डाॅ. भीम सेन, उपाध्यक्ष डाॅ. अरूण मेहरा, प्रबन्धक डाॅ. राजेश महाजन, सदस्य कीर्ति और डाॅ. आदर्शपाल उपस्थित रहे।