लिटिल मिलेनियम में बैसाखी पर्व मनाया गया
अमृतसर| रणजीत एवेन्यू लिटिल मिलेनियम में बैसाखी पर्व का आयोजन किया गया। इसमें 3 से 10 साल के बच्चों ने उत्साह के सात भाग लिया। बच्चों के लिए बनाया ‘हैरिटेज कार्नर’ खुशी का केंद्र रहा। पइस मौके पर प्रिंसिपल रेणु शर्मा ने कहा कि बच्चों को विरासती और अपनी संस्कृति से जोड़कर रखना स्कूल की जिम्मेदारी है। स्कूल के चेयरमैन अमन कुमार ने बच्चों और उनके पैरेंट का धन्यवाद किया। इस मौके पर एकेडमी को-ऑडिनेटर अमृत बीर कौर, सुगम जौली, शैलजा, राधिका आिद मौजूद थे।