खालसा स्थापना दिवस पर हुआ कीर्तन समागम
अमृतसर| चीफ खालसा दीवान द्वारा संचालित शिक्षा संस्थान श्री गुरु हरिकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल जीटी रोड में खालसा स्थापना दिवस के संबंध में कीर्तन समागम करवाया गया। स्कूल के कीर्तनी जत्थे ने बीबी प्रभजोत कौर के नेतृत्व में कीर्तन किया। दीवान के अध्यक्ष डाॅ. संतोख सिंह विशेष रुप से उपस्थित हुए। स्कूल के मैंबर इंचार्ज हरमिंदर सिंह ने एक डॉलर के विद्यार्थियों का अभिनंदन किया और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दी। प्रिंसिपल डॉ. धर्मवीर सिंह ने बैसाखी के त्योहार पर रोशनी डालते हुए सभ्याचार से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।