नीलम देवा मंदिर में कल होंगे सुंदरकांड के पाठ
नीलम देवा मंदिर में कल होंगे सुंदरकांड के पाठ
तरनतारन | श्री राम शरणम् अमृतसर के मुख्य संचालक तिलक राज वालिया की ओर से श्री सुंदर कांड के पाठ एवं प्रवचन श्री चिंतपूर्णी नीलम देवा मंदिर खालसापुर रोड तरनतारन में रविवार 15 अप्रैल को सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किए जाएंगे। यह जानकारी श्री राम शरणम् तरनतारन के प्रमुख विपिन कुमार ढींगरा ने दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम ब्रह्मलीन श्री स्वामी सत्यानंद महाराज और ब्रह्मलीन श्री भक्त हंस राज महाराज की छत्र छाया में संपन्न होगा। कार्यक्रम से पहले 7 घंटे का जाप यज्ञ अविनाश गुप्ता के निवास स्थान पर सुबह 10 बजे से आरंभ होगा। ढींगरा ने श्रद्धालुओं को समागम में पहुंचने की अपील की है।