पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रग्बी | वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन ने बढ़त बनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में खेली जा रही नेशनल जोनल रग्बी फिफ्टीन चैंपियनशिप के चौथे दिन लड़कों के मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 22 -7 के अंतराल मात देकर लीग मुकाबले में बढ़त हासिल की। सेंट्रल जोन की तरफ से खेलते हुए नागा, राकेश, प्रकाश, गौरंगा ने पांच-पांच अंक, जबकि अजीज ने 2 अंक प्राप्त किए। इसी तरह साउथ की ओर से खेलते हुए इजहिल ने पांच और जॉर्ज ने 2 अंक हासिल किए।

दूसरी तरफ लड़कियों के खेले गए मुकाबलों में वेस्ट जोन ने एकतरफा मुकाबले में साउथ जोन को 22-0 से धूल चटाई। वेस्ट की तरफ से कलोडिया और पायल नटीजा ने पांच-पांच अंक बटोरे, जबकि सरा ने 2 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को 17- 5 से मात दी। सेंट्रल जोन की ओर से संयुक्ता ने 7, शुभा लक्ष्मी और भविता ने पांच-पांच अंक जुटाए। सेंट्रल जोन की ओर से संगीता अकेली ही अपनी टीम के लिए 5 अंक बटोर सकी। यह सभी मुकाबले नेशनल हेड नासिर हुसैन की देख रेख में खेले जा रहे हैं। खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करने के लिए इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर डीएसपी अमनदीप कौर मुख्य मेहमान के रूप में पहुंची। इस अवसर पर पंजाब रग्बी के सचिव परविंदर कुमार, हरीश श्रीवास्तव, रेफरी पैनल के हेड मुख्त्यार, जीएनडीयू कोचर प्रदीप कुमार, सचिव अरविंद कुमार, तरनदीप सिंह, गगनदीप सिंह आर्मी कोच हेमंत कुमार उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...