कालेज से लौट रही लड़की से मोबाइल छीन ले गए लुटेरे
कालेज से घर लौट रही लड़की से दो बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीन कर ले गए। पुलिस शिकायत में काजल ने कहा कि वह अपने कालेज से दोपहर के समय घर लौट रही थी। इसी दौरान मोबाइल पर काल आई तो वह फोन सुनने लग पड़ी। इतनी देर में पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए और मोबाइल छीन कर तुरंत वहां से फरार हो गए। इसी तरह थाना गेट हकीमां पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत कौर ने कहा कि वह गत दिवस दोपहर करीब 4 बजे खजाना गेट के पास खड़ी अपने भाई का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला और बात करने लग पड़ी। इतनी देर में पीछे से बाइक पर दो लुटेरे आए और मोबाइल छीन कर ले गए।