एसजीपीसी प्रधान लोंगोवाल ने एकता का संदेश दिया
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने सभी गुरु नानक नाम लेवा संगत को खालसा साजना दिवस की बधाई देते हुए सिख कौम को एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने 1699 को बैसाखी के दिन श्री आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ की स्थापना किया। इसी के साथ ही उन्होंने मानव अधिकारों की बात शुरू करते हुए जुल्म के खिलाफ इन्कलाब का इतिहास लिखा था। लोंगोवाल ने सिख कौम को बाणी व बाणे में परिपक्व होने का संदेश दिया।