पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • यूनिवर्सिटी परिणामों में डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स श्रेष्ठ रहे

यूनिवर्सिटी परिणामों में डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट्स श्रेष्ठ रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बीसीए तीसरे समेस्टर, बीएससी आई टी पांचवें समेस्टर, पीजीडीसीए पहले समेस्टर और बीएस सी आईटी पहले सेमेस्टर में ली गयीं परीक्षाओं के घोषित परिणामों में डीएवी कॉलेज के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में मेरिट स्थान प्राप्त किया है।

बीसीए-तीसरे सेमेस्टर की छात्रा प्रतीक्षा सिंह ने यूनिवर्सिटी मे चौथा और जिले में दूसरा व छात्र निखिल ने यूनिवर्सिटी में छठा स्थान प्राप्त किया। बीएस सी आईटी-पांचवे सेमेस्टर की छात्रा कनिष्का मल्होत्रा ने यूनिवर्सिटी में पांचवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया। पीजीडीसीए पहले सेमेस्टर के साहिल ठाकुर और मनप्रीत कौर ने यूनिवर्सिटी में सातवां और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया।

साथ ही साथ बीएससी आईटी पहले सेमेस्टर में रानीश गुप्ता ने यूनिवर्सिटी में आठवां और जिले में पहला स्थान हासिल किया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विक्रम शर्मा को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...