पेपरों की चेकिंग का काम दूसरे फेस में, अप्रैल अंत में रिजल्ट
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अलग-अलग कक्षाओं का रिजल्ट जल्द से जल्द निकालने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। आस है कि इस महीने के अंतिम दस दिनों में रिजल्ट निकाल दिया जाएगा। एजुकेशन सेक्रेटरी कृष्ण कुमार पीएसईबी सेक्रेटरी हरगुणजीत कौर से पेपर चैकिंग की डेली अपडेट ले रहे हैं। फिलहाल पेपर चेकिंग का काम दूसरे चरण में है।
शिक्षा विभाग ने पहले 15 मार्च तक रिजल्ट निकालने का टारगेट रखा था लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अब अप्रैल के अंतिम दस दिनों में परिणाम घोषित किया जा सकता है। पेपरों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है। अब री-चेकिंग चल रही है। पीएसईबी में पहली बार शुरू हुए सॉफ्टवेयर के चलते हर पेपर की डिटेल साथ-साथ अपडेट हो रही है।
ज्यादा से ज्यादा स्टाफ
लगाने के निर्देश
पीएसईबी ने सभी सेंटरों को अपना काम जल्द से जल्द खत्म करने के आदेश दिए हैं। जिन परीक्षा केंद्रों पर पेपरों की री-चेकिंग शुरू नहीं हुई है, उनके प्रिंसिपल्स से एजुकेशन सेक्रेटरी कृष्ण कुमार ने खुद फोन पर बात की है और इस काम में अधिक स्टाफ लगाने को कहा है। परिणाम काे लेकर गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कितने पेपर चेक हुए और कितने पैंडिंग की रिपाेर्ट भी राेजाना सचिव किशन कुमार के पास पहुंच रही है। बाेर्ड की सचिव हरगुण काैर खुद उन्हें इस रिपाेर्ट की जानकारी रोजाना बता रही हैं।