देहाती पुलिस की गाड़ियों पर न नंबर और न आरसी
देहाती पुलिस की बिना नंबर वाली गाड़ियां सड़कों पर आम घूमते हुए मिलती हैं।
नुकसान भुगत
रहे मुलाजिम
इंश्योरंेस न होने का नुकसान गाड़ियां चलाने वाले पुलिसवालों को भुगतना पड़ रहा है। कोई भी एक्सीडेंट या गाड़ी खराब होने पर इसका खर्च संबंधित थाने को ही उठाना पड़ता है। नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि कुछ महीने पहले किसी पुलिसकर्मी से एक गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसका नुकसान करीब लाख रुपए आया था। ये खर्च कर्मचारियों और सहयोगियों ने ही उठाया था।
आरसी बनने का काम बंद हैं : एसएसपी
अमृतसर देहाती के एसएसपी परमपाल सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आ चुका है। फिलहाल आरटीओ में फेरबदल के कारण आरसी बनाने का काम बंद पड़ा है। जैसे ही आरसी बननी शुरू होंगी, इन गाड़ियों पर नंबर लगवा लिए जाएंगे।