पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अपने बच्चे पास नहीं, इसलिए अनु को परमजीत ने किया था किडनैप

अपने बच्चे पास नहीं, इसलिए अनु को परमजीत ने किया था किडनैप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेट हकीमां से दो साल की बच्ची अनु को पुलिस ने रिकवर कर लिया है। साथ ही बच्ची को अगवा करने वाले महिला वेरका निवासी परमजीत कौर भी पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। यह महिला बच्चे के परिवार को पहले से जानती थी और 19 मार्च को चुपके से बच्ची को लेकर फरार हो गई थी। पिछले करीब 24 दिनों से पुलिस बच्चे को ढूंढने की कोशिश कर रही थी। शनिवार को गुप्त सूचना के बाद आरोपी महिला को चील मंडी में बच्ची के साथ घूमते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया की अगवाई में टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आरोपी महिला को गिरफ्तार किया और उससे बच्ची को रिकवर कर परिवार को सौंप दी है। जांच दौरान यही बात सामने आई है कि इस महिला की दो-तीन शादियां हो चुकी है। उन शादियों से बच्चे भी पैदा हुए, मगर वे बच्चे इसके पतियों के पास हैं। जब खुद अलग ही रहती है तो सहारे के लिए उसने बच्ची को अगवाह कर लिया। पिछले 24 दिनों से परमजीत अलग-अलग जगह ले जाकर उसका पालन पोषण कर रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला की मानसिक हालत भी कुछ ठीक नहीं है।

आरोपी महिला पीड़ितों के साथ ही रहती थी किराए के मकान में
एडीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि गेट हकीमां इलाके में हरपाल सिंह की हवेली एक जगह है। जहां पर काफी लोग किराए पर रहते हैं। वहीं एक कमरे में बच्ची अपने माता-पिता बलविंदर सिंह और परमजीत कौर साथ रहती थी। इसी हवेली में परमजीत ने अपने संदीप कुमार के साथ कमरा किराए पर ले रखा था, मगर करीब छह महीने पहले आरोपी परमजीत कौर इस हवेली से कमरा छोड़ कर कहीं शिफ्ट कर गई थी। 19 मार्च को आरोपी परमजीत कौर हवेली में गई और वहां खेल रही बच्ची को उठा लिया।

ऐसे पकड़ी गई आरोपी महिला
एडीसीपी वालिया ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद थाना गेट हकीमां के प्रभारी सुखजिंदर सिंह की अगवाई में टीम गठित की और पूरे शहर में बच्ची को ढूंढने के लिए काम शुरू किया गया। इसके लिए शहर के अंदरूनी इलाकों के विभिन्न बाजारों में रेहड़ी चालकों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों, जहां-जहां भी किराए पर लोग रहते आदि सभी जगह जाकर बच्ची की फोटो लगाई गई। इसी दौरान एक मुखबीर ने महिला के बारे में जानकारी दी। फोटो हाथ में आने के बाद फोटो को सर्कुलर किया गया। शनिवार को आरोपी महिला के चील मंडी में होने की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...