तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने नाबालिग को मारी टक्कर, मौत
अमृतसर | बाजार से घर लौट रहे 15 साल के युवक मोनू निवासी मकबूलपुरा को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे मोनू गंभीर रुप से जख्मी हो गया। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां पर मोनू की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद चालक कुलदीप सिंह निवासी सुल्तानविंड अपना ट्रैक्टर-ट्राली छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस शिकायत में विकास शर्मा ने कहा कि उसका छोटा भाई मोनू 15 साल का था। गत दिवस वह राम तलाई चौक की तरफ कुछ काम से गया था। वहां से वह रिक्शे पर बैठ कर वापिस लौट रहा था। जब मोनू गोल्डन एवेन्यू इलाके में पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्राली लेकर आ रहे आरोपी ने टक्कर मार दी। इससे मोनू रिक्शे से नीचे गिर गया और बुरी तरह से जख्मी हो गया। आरोपी तुरंत वहां से भाग गया। आस-पास इकट्ठे हुए लोगों ने मोनू को अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां पर उसकी मौत हो गई।