निगम की गाड़ियों पर प्राइवेट कारिंदे पकड़े जाने को लेकर हेल्थ अफसर ने कमिश्नर को दी रिपोर्ट
हाथीगेट के सामने नगर निगम की ऑटो वर्कशॉप में प्राइवेट कारिंदों के सरकारी गाड़ियां चलाते पकड़े जाने से जुड़े मामले में हेल्थ अफसर डॉ. राजू चौहान ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि को सौंप दी। घटना के समय उन दो गाड़ियों पर ड्राइवर विजय कुमार और वैष्णो ओंकार की ड्यूटी थी। नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि ने शुक्रवार को ऑटो वर्कशॉप में छापा मारकर एक प्राइवेट कारिंदे को सरकारी ट्रक चलाते पकड़ा था जबकि ट्रॉली चला रहा दूसरा कारिंदा फरार हो गया था। कमिश्नर ने इस मामले की जांच डॉ. राजू चौहान को सौंपी थी। शनिवार को दोनों ड्राइवरों ने डॉ. चौहान के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखा। इसमें एक ड्राइवर ने कहा कि वह दोपहर 3 बजे गाड़ी वर्कशॉप में खड़ी कर चला गया था। उसे नहीं पता कि उसके बाद गाड़ी कौन ले गया?
सूत्रों के अनुसार, अपनी रिपोर्ट में चौहान ने दोनों ड्राइवरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की है। दूसरी तरफ कमिश्नर दोनों ड्राइवरों को डिसमिस करने की बात कह चुकी हैं।
भास्कर
14 अप्रैल को भास्कर में छपी खबर।
फॉलोअप