पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सारज मिंटू से कुछ भी खास नहीं निकलवा पाई पुलिस

सारज मिंटू से कुछ भी खास नहीं निकलवा पाई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 20 दिनों तक गैंगस्टर सारज मिंटू को रिमांड पर रखने के बाद सोमवार को आखिरकार अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इन 20 दिनों में शहरी पुलिस की ओर से सारज मिंटू के जरिए कोई खास सफलता हासिल नहीं की जा सकी। हालांकि पुलिस इसी कोशिश में थी कि किसी तरह सारज के जरिए उसके मुख्य साथी शुभम को पकड़ लिया जाए। इसके लिए पुलिस की टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी भी करती रही है, मगर शुभम के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिल पाई। अब शहरी पुलिस के लिए भी यह बड़ा चैलेंज बन गया है, क्योंकि सारज मिंटू की ओर से की गई ज्यादातर वारदात अमृतसर जिले में हुई थी। बावजूद उसे जालंधर स्पेशल सेल की ओर से गिरफ्तार किया गया। इस कारण पहले ही सिटी पुलिस की काफी खिल्ली उड़ चुकी है। अब इतने दिनों तक रिमांड पर रखने के बाद भी कुछ भी बड़ा नहीं निकाल पाना, फिर से सिटी पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान है। डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि सारज मिंटू से गैंगस्टरों के बारे में काफी जानकारी हासिल की है। जिसे अभी बताया नहीं जा सकता है, मगर जल्द ही अन्य गैंगस्टरों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

गौर हो कि सारज मिंटू को 6 मार्च को स्टेट ऑपरेशन सेल जालंधर ने गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद जब जालंधर पुलिस ने जेल भेज दिया तो करीब 27 मार्च को अमृतसर पुलिस ने उसका रिमांड हासिल किया था और तभी से अलग-अलग केसों में उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...