पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • पठानकोट में संदिग्ध लोगों ने छीनी कार, अलर्ट जारी

पठानकोट में संदिग्ध लोगों ने छीनी कार, अलर्ट जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | पठानकोट के नरोट जैमल सिंह से सोमवार सुबह आर्मी की वर्दी में कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा कार छीने जाने के बाद अमृतसर जिले में हाई-अलर्ट कर दिया गया। जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स और दूसरी महत्वपूर्ण जगहों पर पुलिस और कमांडो तैनात कर दिए गए। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ हुई है और घुसपैठ करने वालों ने ही कार छीनी। आशंका है कि ये घुसपैठिए कोई बड़ी वारदात कर सकते हैं। एडीसीपी लखबीर सिंह ने बताया कि बाइपास और शहर को आने-वाले सभी रास्ते सील कर गाड़ियों की चेकिंग शुरू कर दी गई। गौरतलब है कि पहले भी दो बार आतंकी बॉर्डर क्रॉस कर गुरदासपुर और पठानकोट एयरबेस पर हमला कर चुके हैं। उसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रिस्क नहीं लेना चाहती।

खबरें और भी हैं...