पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रणजीत एवेन्यू के फैजपुरा स्कूल में फिर हुई चोरी

रणजीत एवेन्यू के फैजपुरा स्कूल में फिर हुई चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | रणजीत एवेन्यू स्थित सरकारी मिडल व प्राइमरी स्कूल में फिर चोरी हुई। मिडल स्कूल की मुख्य अध्यापिका रविंदरजीत कौर रंधावा और प्राइमरी स्कूल के मुख्य अध्यापक हरदियाल सिंह ने बताया कि आज सुबह जब अध्यापक दो छुट्टियों के बाद जब स्कूल पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। स्कूल का काफी सामान चोरी हो चुका था। मिडल स्कूल से चोर पंखे, एक सिलाई मशीन, 1 टुल्लू पंप, 2 कुकर, 4 पतीले चोरी हुई और प्राइमरी स्कूल से दो सिलेंडर व एक ट़ुल्लू पंप चोरी हो गया। इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...