पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रास्ते में मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में केस

रास्ते में मारपीट कर जख्मी करने के आरोप में केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | रास्ते में रोककर हथियारों से हमला कर मारपीट व जख्मी करने के आरोप में थाना कंबो पुलिस ने राहुल, राना, साहिल, बलजीत सिंह, अरूण कुमार, विजय कुमार निवासी गांव नंगली के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में शमशेर सिंह निवासी गांव मुरादपुरा ने कहा कि गत दिवस वह अपने काम से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आगे से आरोपी आए और रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने ललकारे मारते हुए कहा कि आज उसे नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया और हथियारों के साथ वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। उसके शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए तो आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए। लोगों ने ही उसे अस्पताल तक पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजबीर सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।

खबरें और भी हैं...