पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन के ठेके की रकम न देने पर फ्रॉड का केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | जमीन के बनते ठेके के पैसे न देने के आरोप में थाना रमदास पुलिस ने जगतार सिंह निवासी टरपई के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। राजमनिंदर सिंह निवासी गोरे नंगल ने कहा कि वह आढ़त का काम करता है और आरोपी ने उसकी जमीन ठेके पर ले रखी है। आरोपी की तरफ ठेके की रकम के करीब 1 लाख 72 हजार रुपए बनते थे। मगर वह जब भी आरोपी से पैसे मांगता तो आगे से गाली गलौच करता और धमकियां देता था। इस संबंधी उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई जोरावर सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच की गई तो पता चला कि राजमनिंदर सिंह ने ठेके की रकम के 50 हजार रुपए लेने था। उसने इसी रकम पर ब्याज लगाकर 1.72 लाख बना दिए थे। जबकि असल रकम केवल 50 हजार रुपए ही थे। इसी के तहत डीए लीगल की राय लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...