घर के लाकर तोड़ कर चोर कीमती सामान व नकदी चोरी कर ले गए
घर में कोई भी न होने का फायदा उठाकर घुसे चोर नकदी, कीमती सामान, लाइसेंसी हथियार, जिंदा कारतूस व अन्य चीजें चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना कंटोनमेंट पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस शिकायत में गुमटाला निवासी रछपाल सिंह ने कहा कि गत दिवस वह प|ी और बच्चों को कार में बैठ कर ससुराल छोडऩे के लिए गए थे। पीछे से घर को लाॅक लगा दिया। सभी को ससुराल छोडऩे के बाद वह अपनी फैक्टरी चले गई। वहां से होने के बाद जब घर वापस लौटे तो देखा कि घर के अंदर दरवाजे खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा। अलमारियां खुली हुई थी और उनके लाकर भी टूटे हुए थे। वहां से उनका लाइसेंसी हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी सामान चोरी हो गया। चोर किचन की ग्रिल तोड़ कर घर के अंदर घुसे थे।