पट्टी में चोरों ने सोने के जेवर और नकदी चुराई
पट्टी | पट्टी की वार्ड नंबर 4 में घर के ताले तोड़कर चोर सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि रजनी खुराना के लड़के ने लव मैरिज करवाई थी। जिसके चलते रजनी खुराना अपने परिवार समेत लड़के के पास अमृतसर चली गई। वापिस रात को अज्ञात लोगों ने घर के ताले तोड़ दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां आिद गहने ले गया।