पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • 12 देशों के लिए शुरू की ‘इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट’ डाक सर्विस फ्लाप

12 देशों के लिए शुरू की ‘इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट’ डाक सर्विस फ्लाप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्टूबर महीने में पोस्ट आॅफिस की एशिया पेसेफिक के 12 देशों के लिए शुरू की गई ‘इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस’ फ्लाॅप साबित हो रही है। चार महीने के अर्से में इस सर्विस से सिर्फ 18 आर्टिकल ही भेजे गए और विभाग को मात्र 16,105 रुपए ही आय हुई। डाक विभाग की ओर से दावा किया गया था कि यह स्पीड पोस्ट सर्विस से कम दाम और कम समय में पार्सल गंतव्य तक पहुंचेगा। यह भी कहा गया था कि प्राइवेट कंपनियों की ओर से इन देशों में कुरिअर किए जाने वाले पार्सल की कीमत काफी ज्यादा होती है। लिहाजा इस बात को भी निश्चित किया गया है कि कस्टमर्स को इसकी कीमत कम अदा करनी पड़े।

चार महीने में डिलीवर हुए सिर्फ 18 आर्टिकल, मात्र 16,105 रुपए की हुई कमाई

2 किलो वजन तक का पार्सल भेज सकते हैं

यह सर्विस एशिया पेसेफिक रीजन के 12 देशों के लिए शुरू की गई थी। इनमें आॅस्ट्रेलिया, कम्बोडिया, हांगकांग, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, फिलिपींस, सिंगापुर, साउथ कोरिया, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। कस्टमर 2 किलो वजन तक का पार्सल इन देशों में भेज सकता है।

स्पीड पोस्ट से आधे दाम

इस सर्विस के स्पीड पोस्ट से आधे दाम रखे गए हैं। मौजूदा समय में अगर कोई कस्टमर स्पीड पोस्ट के माध्यम से 2 किलो का पार्सल आस्ट्रेलिया भेजता है तो उसे इसके लिए करीब 2000 से 2500 रुपए तक अदा करने पड़ते हैं, जबकि इंटरनेशनल ट्रैक्ड सर्विस के माध्यम से पार्सल आॅस्ट्रेलिया भेजने पर इससे आधे दाम देने पड़ते हैं। इसी तरह हांगकांग पार्सल भेजने पर प्राइवेट कुरिअर 2000- 2200 रुपए तक लेती है, जबकि डाक विभाग की इस सर्विस से पार्सल पर 920 रुपए का खर्च आता है।

इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

विभाग की ओर से जिन देशों के लिए सर्विस शुरू की गई है, वहां पार्सल वाॅल्यूम कम है। ज्यादातर पार्सल सर्विस कनाडा और इंग्लैंड की है। फिर भी इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हंै। मक्खन सिंह, सीनियर सुपरिंटंेडेंट पोस्ट

ये हंै रेट

इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सर्विस के माध्यम से आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए पार्सल भेजने पर पहले 100 ग्राम पर 330 रुपए, जबकि अतिरिक्त 100 ग्राम पर 45 रुपए अदा करने पड़ते हैं। यानी अगर कोई इन देशों में दो किलो वजन का पार्सल भेजता है तो उसे 1185 रुपए अदा करने होंगे। सिंगापुर, कंबोडिया, मलेशिया, जापान, फिलिपींस और वियतनाम के लिए पहले 100 ग्राम पर 310 रुपए, जबकि अतिरिक्त 100 ग्राम पर 30 रुपए के हिसाब से 880 रुपए देने होंगे। हांगकांग, साथ कोरिया व थाईलैंड के लिए पहले 100 ग्राम पर 310 रुपए, जबकि अतिरिक्त 100 ग्राम पर 25 रुपए के हिसाब से 785 रुपए, जबकि इंडोनेशिया के लिए 2 किलो का पार्सल भेजने पर पहले 100 ग्राम पर 320 रुपए जबकि अतिरिक्त 100 ग्राम पर 30 रुपए के हिसाब से 890 रुपए देने होंगे। बावजूद इसके ग्राहकों ने प्राइवेट कुरिअर सर्विस को तरजीह दी और इस सर्विस को लोगों का रिस्पांस नहीं मिला।

खबरें और भी हैं...