पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • मोटर पर नशा करने से रोका तो काले गांव में घर में घुसकर परिवार को पीटा, मायके आई युवती के पेट में मारी लातें, कराना पड़ा गर्भपात

मोटर पर नशा करने से रोका तो काले गांव में घर में घुसकर परिवार को पीटा, मायके आई युवती के पेट में मारी लातें, कराना पड़ा गर्भपात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेत में लगी मोटर पर नशा करने से रोकने पर काले गांव में कुछ युवकों ने साथियों के साथ खेत मालकिन और उसके परिवार को घर में घुसकर बुरी तरह पीट डाला। युवकों ने गर्भवती युवती के पेट में लातें भी मारीं जिससे उसका गर्भपात कराना पड़ गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि लोकल पुलिस उनकी शिकायत दर्ज नहीं कर रही। उधर भिखीविंड थाना प्रभारी कश्मीर सिंह का कहना है कि उन्हें दो दिन पहले ही शिकायत मिली है जिसकी जांच चल रही है।

70 वर्षीय कश्मीर कौर ने बताया कि गांव के कुछ लड़के उसके खेत में बनी मोटर पर इकट्‌ठे होकर नशा करते थे। उसने उन लड़कों को राेका। 25 मार्च को उसकी गर्भवती बेटी राजबीर कौर मायके आई हुई थी। शाम 6 बजे वह और परिवार के सदस्य घर में बैठे थे। उसी समय 3 युवक, जिन्हें नशा करने से रोका था, हथियारों से लैस साथियों के साथ घर में घुस आए और आते ही उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जब उसकी गभर्वती बेटी बीचबचाव करने लगी तो उसे जमीन पर गिराकर पेट में लातें मारीं। चीखें सुनकर जब तक लोग इकट्‌ठा हुए, युवक भाग निकले। अंदरुनी चोटें आने पर राजबीर कौर को 15 अप्रैल को भिखीविंड अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाॅक्टरों ने कहा कि गर्भ में शिशु की हालत ठीक नहीं है। ऐसे में परिवार को मजबूरन उसका गर्भपात करवाना पड़ा। कश्मीर कौर के अनुसार, उसने 25 मार्च को ही भिखीविंड थाने में शिकायत दे दी थी। अगले दिन भिखीविंड के डीएसपी, एसएसपी तरनतारन और डीजीपी को लिखित शिकायत भेजी मगर इंसाफ नहीं मिला। मंगलवार को गांव पहुंचे राष्ट्रीय मानवाधिकार मोर्चा के अध्यक्ष नरिंद्र धवन ने कहा कि इंसाफ न मिलने पर वह परिवार के साथ अमृतसर में आईजी से मिलेंगे।

काले गांव में घर में घुसकर परिवार से मारपीट करते लड़के।

दो दिन पहले ही शिकायत मिली

परिवार ने थाने में दो दिन पहले शिकायत दी। एएसआई पन्ना लाल जांच कर रहे हैं जिसके पूरा होते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। पहले कुछ लोग दोनों पक्षों के साथ थाने में समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे। - कश्मीर सिंह, एसएचओ, थाना भिखीविंड

खबरें और भी हैं...