पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • निगम के दोनों ड्राइवर सस्पेंड चार्जशीट तैयार करने के आदेश

निगम के दोनों ड्राइवर सस्पेंड चार्जशीट तैयार करने के आदेश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम कमिश्नर सोनाली गिरि ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में नगर निगम के दो ड्राइवरों विजय कुमार और वैष्णो ओंकार को सस्पेंड कर दिया है। सेहत अफसर डाॅ. राजू चौहान की रिपोर्ट के आधार पर कमिश्नर ने ये कार्रवाई की। उन्होंने दोनों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करने के आदेश भी दे दिए हैं। फिलहाल दोनों ड्राइवरों की ड्यूटी एसई ओएंडएम के दफ्तर में लगाई गई है।

निगम कमिश्नर सोनाली गिरि ने शुक्रवार को हाथीगेट के पास ऑटो वर्कशाॅप में छापा मारकर एक प्राइवेट कारिंदे को सरकारी ट्रक चलाते पकड़ा था। ट्राॅली चला रहा दूसरा प्राइवेट कारिंदा फरार हो गया था। उस दिन इन गाड़ियों पर ड्राइवर विजय कुमार और वैष्णो ओंकार की ड्यूटी थी। कमिश्नर ने सेहत अफसर डाॅ. राजू चौहान को मामले की जांच दी थी जिन्होंने शनिवार को दोनों ड्राइवरों को बुलाकर उनका पक्ष जाना और रिपोर्ट बनाकर निगम कमिश्नर को सौंप दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को कमिश्नर ने दोनों ड्राइवरों को सस्पेंड कर दिया।

कमिश्नर ने इससे पहले 21 फरवरी को भी वर्कशाॅप में छापा मारकर कई गड़बड़ियां पकड़ी थीं।

भास्कर

14 अप्रैल को भास्कर में छपी खबर।

फॉलोअप

खबरें और भी हैं...