सलमान खान फरिश्ता हैं उन्होंने मुझे मोटिवेट किया
‘रे स 3’ के अलावा बॉबी ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ और ‘हाउसफुल 4’ में भी नजर आएंगे। वे कहते हैं, ‘कई लोग मेरे साथ काम करना चाहते थे पर उन्हें लगा कि मैं इंट्रेस्टेड नहीं। मैं इंडस्ट्री में कई साल से हूं और मेरी कई फिल्मों ने अच्छा काम भी किया है। फिर जब मैं थोड़ा स्लो हो गया तो लोगों को लगा कि मुझे एक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं है। खैर, अब सभी जानते हैं कि मैं वापस आ गया हूं और इस कमबैक का सबसे बड़ा कारण मेरी पॉजिटिव थिंकिंग है, जिसने मेरी बहुत मदद की।
अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे का कारण बताते हुए बॉबी ने कहा..., ‘पहले मैं फिटनेस को हल्के में लेता था पर बाद में समझ आया कि अगर आप अपनी फिटनेस को हल्के में लेंगे तो सबकुछ खराब हो जाएगा। मेरी प|ी हमेशा मुझसे कहती थीं कि मुझे हर स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।’ इसके बाद मुुझे पता चला कि मेरे फैंस तो मुझे देखने के लिए तैयार थे लेकिन मैं ही अपने ऊपर ध्यान नहीं दे रहा था। जब मैंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया तब सलमान का कॉल आया और मुझे ‘रेस 3’ मिल गई।’