पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • जेल से फोन आने पर हेरोइन और हथियार रिसीव व डिलीवर करने जाता था रणजीत सिंह

जेल से फोन आने पर हेरोइन और हथियार रिसीव व डिलीवर करने जाता था रणजीत सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सात किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया पंजाब पुलिस का बर्खास्त एएसआई रणजीत सिंह निवासी गांव मोदे मौजूदा समय में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के लिए काम कर रहा था। जग्गू के साथ रणजीत सिंह की मुलाकात जेल के अंदर ही हुई थी, क्योंकि रणजीत सिंह ने बाॅर्डर इलाके में अपने लिंक बना लिए थे। इस कारण जग्गू के साथ उसने सेटिंग कर ली, क्योंकि जग्गू के बाॅर्डर पार पाकिस्तान के तस्करों के साथ संबंध है और वह जेल के अंदर से ही अपना नेटवर्क चला रहा था व हेरोइन और हथियारों के खेप मंगवा रहा था। जिसे रणजीत सिंह रिसीव करता और जग्गू के कहने पर सप्लाई कर देता था। रणजीत सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया उसका दूसरा साथी गुरसेवक सिंह अभी कुछ समय पहले ही उसके साथ इस धंधे में शामिल हुआ था, क्योंकि गुरसेवक सिंह को पैसों का लालच दिया गया था, ताकि वह कंटीली तारों के उस पार से आने वाली खेप को खेतों के बीच से आसानी से रिसीव कर सके।

खबरें और भी हैं...