पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • सिंह कॉलोनी हिमलोक मंदिर में श्री मदभागवत कथा

सिंह कॉलोनी हिमलोक मंदिर में श्री मदभागवत कथा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | वार्ड नंबर 70 की सिंह कॉलोनी में स्थित हिमलोक मंदिर में श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गीता का श्रवण किया। युवा कांग्रेस नेता व पार्षद विकास सोनी ने भी धार्मिक आयोजन में विशेष तौर पर पहुंच हाजरी भरी। उन्होंने उपस्थित लोगों को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व भी बताया। मंदिर कमेटी की ओर से विकास सोनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रवेश गुलाटी, कमल पहलवान, डॉ सोनू ढींगरा, रंजीत सिंह राणा, डॉ पिंटू, सुखदेव सिंह संधू मौजूद थे।

परशुराम जयंती पर रमन रम्मी ने मंदिर में हाजिरी भरी

अमृतसर | छेहर्टा में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान यूथ कांग्रेस विधानसभा हलका वेस्ट के प्रधान रमन रम्मी ने भी हाजरी भरी। मंदिर कमेटी ने उसे सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रधान दविंदर भनौट, लाटी, बिट्टू, गुलशन कुमार, राकेश कुमार, ओम प्रकाश मौजूद थे।

अशोक वाटिका स्कूल ने मनाया विश्व हेरिटेज दिवस

अमृतसर | अशोक वाटिका पब्लिक स्कूल में विश्व हेरिटेज दिवस मनाया गया। कक्षा चौथी और पांचवीं व दस के बच्चों ने फ्रांस, इटली और भारत के हेरिटेज विषयों से संबंधित स्क्रैप बुक बनाई, जिसकी एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में अभिभावकगण भी आमंत्रित थे। उन्होंने इस प्रदर्शनी में भाग लिया और बच्चों के इस कार्य और मेहनत को बहुत सराहा। इस अवसर पर बच्चों ने अपने विचार भाषण के रूप में सांझा के। स्कूल प्रिंसिपल आंचल महाजन ने बच्चों को उत्साहित किया।

जीएनडीयू में स्टूडेंट फोरम टेकफेस्ट मेला

अमृतसर | गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से स्टूडेंट फोरम टेकफेस्ट मेले का आयोजन किया गया। इस मेगा इंवेंट में तकनीकी और गैर-तकनीकी प्रोग्रामों की लड़ी को शामिल किया। जिसमें अलग-अलग यूनिवर्सिटी और कालेजों से बहुत सारे स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन डीन स्टूडेंट वेलफेयर सरबजोत सिंह बहल ने किया। इस दौरान अलग-अलग प्रोग्राम जैसे कि रोबो रस, ब्लाइंड, इलेक्टो हंट, ट्रैक्टर पुल आदि आयोजित की गई। डीन ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम बच्चों को अपना हुनर पेश करने के लिए प्रेरित करते है।

श्री राम आश्रम में कार्यशाली/विषय-बोध कार्यक्रम

अमृतसर | श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा के स्टूडेंट्स के परिजनों के लिए कार्यशाली व विषय-बोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला का मकसद अभिभावकों को बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रयोग की जाने वाली शिक्षा प्रणाली से अवगत करवाना था। प्रिंसिपल विनोदिता सांख्यान ने कहा कि आज के समय में जरूरी है कि हम अपने बच्चों में नैतिक मूल्यों व अच्छी आदतों का संचार करें, ताकि वह आगे जाकर एक अच्छा इंसान बन सके। उन्होंने कहा कि हम अभिभावकों को यह बताना चाहते हैं कि स्कूल के अध्यापक किस तरह से बच्चों को पढ़ाते हैं, ताकि बच्चे आपकी और हमारी शिक्षण शैली को समझ सके।

खबरें और भी हैं...