हिमाचल से सिद्ध बाबा बालक नाथ जी के दर्शन दीदार करके जत्था लौटा अमृतसर
हिमाचल प्रदेश शाहतलाई में चल रहे सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मेले के दौरान दर्शन-दीदार करने पुतलीघर जीटी रोड स्थित चाह राज वाला खूह के प्राचीन सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर से 8 अप्रैल को पैदल 3 हजार यात्रियों का जत्था रवाना हुआ था, जो सारा बुधवार को मंदिर में वापस पहुंच गया। ब्रह्मलीन गुरु भक्त जगत राम जी के आशीर्वाद और मंदिर संचालक भगत मोहन लाल की अध्यक्षता में पहुंचे जत्थे में छोटे बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग भी शामिल थे।
भक्त मोहन लाल ने बताया कि पिछले 90 साल पहले उनके पिता गुरु भक्त जगत राम जी ने यह यात्रा शुरू की थी। उनके ब्रह्मलीन होने के बाद अब सारी जिम्मेदारी उन पर है। यह सारी यात्रा संगत के सहयोग से दर्शनों को लेकर जाई जाती है। वहां सभी धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के 10 दिनों बाद संगत वापस आती है। मोहन लाल ने बताया कि सारी संगत पैदल यात्रा करते हुए गर्मी और बरसात की परवाह नहीं करती और आगे बढ़ती जाती है। सारी संगत के लिए ठहरने और भंडारे का पूरा-पूरा इंतजाम किया जाता है। वहीं रास्ते भर श्रद्धालु संगत का स्वागत ठंडे मीठे जल और अन्य खाने पीने की चीजें देकर करते है। वहीं 18 अप्रैल बाद दोपहर सारी संगत जालंधर रेलवे स्टेशन पर पहुंच जाती है और शाम को अमृतसर मंदिर पहुंचती है। जत्थे में अखिल कुमार, बिल्ला कुमार, गोल्डी कुमार, आकाश कुमार, हैपी कुमार, लक्की कुमार, सुक्खा कुमार, शाम लाल तरनतारन वालों समेत कई भक्तजन मौजूद थे।