संविधान बचाओ अभियान 23 को दिल्ली में होगा: विधायक वेरका
अमृतसर | अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की तरफ से 23 अप्रैल को नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में भाजपा की की दलित विरोधी नीतियों के खिलाफ “संविधान बचाओं अभियान” सुबह 10. 30 बजे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा हलका वेस्ट के विधायक डॉ. राजकुमार वेरका ने दी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में कांग्रेस महासचिव एवं दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन नितिन रावत, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व चेयरमैन हरनाम सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने पंजाब के सभी दलित नेताओं और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस रैली में बड़ी तादाद में पहुंच कर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करें।