पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • शहर के लोगों ने डीआईजी सुमेर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

शहर के लोगों ने डीआईजी सुमेर सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसएफ के पूर्व डीआईजी सुमेर सिंह तथा उनकी माता के निधन पर साई क्रिएशन की तरफ से नाटककार गुरिंदर मकना की अगुवाई में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विरसा विहार में मौजूद बरिंदर बब्बू, परमजीत मकना. मनजीत कौर, कमल कुमारी, सुविधा दुग्गल, इंदरजीत सहारन, उमरबीर सिंह, तरनबीर सिंह, राहुल शर्मा ने उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की। मकना ने कहा कि बीएसएफ में होते हुए डीआईजी साहिब ने देश की जो सेवा की वह तो की ही बल्कि समाज व मानता के लिए जो कुछ किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। बताते चलें कि सुमेर सिंह और उनकी मां का मंगलवार को महेंद्र गढ़ में सड़क हादसे में निधन हो गया था। वह अमृतसर में लंबे समय तक कमांडेंट तथा डीआईजी रहे हैं।

दुखद

मंगलवार को हरियाणा में सड़क हादसे में हुई थी सुमेर सिंह की मौत, साईं क्रिएशन और यूपी कल्याण परिषद ने शोक सभा करवाई

यूपी कल्याण परिषद ने निधन पर जताया शोक

अमृतसर | उत्तर प्रदेश कल्याण परिषद ने बीएसएफ के डीआईजी सुमेर सिंह तथा उनकी मां के निधन पर गहरा शोक जताया है। परिषद के प्रधान डॉ. जेपी सिंह की अगवाई में आयोजित इस शोक सभा में महासचिव शंकर उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुग्रीव सिंह, उपाध्यक्ष सुखदेव पाल, उमेश मास्टर, दयाराम गुप्ता, श्याम लाल मास्टर, संजय सिंह, संतोष गांधी, भवानी, विजय कुमार, शिव मगन मिश्रा आदि मौजूद हुए। प्रवक्ता राम भवन गोस्वामी ने बताया कि इस शोक सभा में उपस्थित लोगों ने डीआईजी साहिब के निधन पर शोक व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...