पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • अमृतसर | नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी

अमृतसर | नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर रमन बख्शी ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन को चिट्ठी लिख कर रणजीत एवेन्यू में ग्रीन बेल्ट और पार्कों में बने खोखों पर कार्रवाई करने की लिए अपील की है। उन्होंने लिखा है कि ट्रस्ट का काम शहर के लिए स्कीमें बनाना हैं ना कि खोखे अलाट करना। एक तरफ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर की सुंदरता के लिए करोड़ों खर्च करने जा रहे हैं, दूसरी तरफ रणजीत एवेन्यू में पिछले एक साल में 9-10 खोखें अलाट कर दिए गए हैं। नगर निगम ने भी 2006 के बाद से शहर में कोई नया खोखा अलाट नहीं किया है। ट्रस्ट की जगह पर अलाट हुए खोखों की जांच करके इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्रवाई नहीं होने की सूरत में वह लोकल बॉडीज मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिलेंगे। ग्रीन-बेल्ट और पार्कों के साथ ही फुटपाथ पर भी दुकानदारी चलाई जा रही हैं, ऐसे में शहर में आने वाले टूरिस्टों और दूसरे लोगों के पैदल चलने के लिए जगह भी नहीं बची है।

खबरें और भी हैं...