पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • नरग निगम में हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीनों का ट्रायल आज लिया जाएगा

नरग निगम में हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीनों का ट्रायल आज लिया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | नगर निगम मुलाजिमों की हाजिरी के लिए बॉयोमेट्रिक मशीनों का ट्रायल वीरवार से शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम दफ्तर में कुल आठ मशीनें लगाई जाएंगी। 4 मशीनें इंस्टाल की जा चुकी हैं जबकि शेष 4 मशीनें वीरवार को लगा दी जाएंगी। लंबी कतारों से बचने के लिए ऐसी व्यवस्था की जाएगी कि नगर निगम दफ्तर में किसी भी विंग का मुलाजिम किसी भी मशीन पर अपनी अटेंडेंस लगा सकेगा। नगर निगम में तकरीबन 4500 मुलाजिम हैं, जिनमें से 475 कर्मचारियों की तैनाती रणजीत एवेन्यू स्थित निगम दफ्तर में है जबकि 4025 मुलाजिमों की ड्यूटी नगर निगम के अलग-अलग आठ जोन में है। 4500 मुलाजिमों में से तकरीबन 2500 सफाई मुलाजिम हैं। मुख्य दफ्तर के बाद निगम के सभी आठ जोन में हाजिरी के लिए ये बॉयोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी।

खबरें और भी हैं...