फिक्की महिला संगठन 23 को अमृतसर में करेगा अपने 15वें चैप्टर की शुरुआत
अमृतसर | फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) का महिला कारोबार विंग- फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) 23 अप्रैल को अमृतसर में अपने 15वें चैप्टर की शुरुआत करेगा। एफएलओ के देशभर में 14 चैप्टर हैं, जो छह हजार से ज्यादा महिला उद्यमियों और कारोबारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिक्की महिला संगठन (एफएलओ) की अध्यक्ष सुश्री पिंकी रेड्डी के मुताबिक पंजाब में लुधियाना के बाद एफएलओ का यह दूसरा चैप्टर होगा जो आर्थिक गतिविधियों के सभी क्षेत्रों और स्तर पर महिलाओं की प्रतिभा, कौशल, अनुभव और ऊर्जा को प्रोत्साहित करेगा। 23 अप्रैल को इसकी शुरुआत के मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री महारानी परनीत कौर मुख्यातिथि होंगी। इसके अलावा फिल्म स्टार दीपा शाही और मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान सम्मानित अतिथि होंगी।