विवेक पब्लिक स्कूल में रेस मुकाबले
विवेक पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों के बीच रेस मुकाबले करवाए गए। कोच नवदीप सिंह की अगुवाई में हुए इस मुकाबले में बच्चों को नशे के प्रति जागरूक किया गया और मां की महिमा-महत्ता बारे बताया गया। इस मुकाबले मेंं विभिन्न स्कूलों के 800 के करीब बच्चों ने हिस्सा लिया। विवेक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अवतार सिंह ने 3 किमी की रेस में पहला स्थान लिया। स्कूल की डायरेक्टर निधि मेहरा तथा प्रिंसिपल मीनाक्षी मेहरा ने बच्चों को सर्टिफिकेट बांटे और भविष्य में कुछ कर गुजरने को प्रेरित किया।