पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • खालसा कॉलेज गर्ल्स होस्टल में मनाया गया परवाज 2018

खालसा कॉलेज गर्ल्स होस्टल में मनाया गया परवाज-2018

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | खालसा कॉलेज विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक क्षेत्रों में निपुण बनाने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है। इसके लिए कॉलेज में समय-समय पर विविध आयोजन होते हैं। इसी कड़ी के तहत आयोजित प्रोग्राम गर्ल्स होस्टल परवाज-2018 में बतौर मुख्य मेहमान शामिल प्रिंसिपल डॉ. महल सिंह ने उपरोक्त शब्द कहे। समागम में नवनीत कौर ने मिस हॉस्टल-2018 का खिताब जीता। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गिद्दा, डांस, नाटक, माडलिंग आदि की पेशकारी से उपस्थित लोगों को मुग्ध किया। समागम में चित्रकारी मुकाबले भी करवाए गए। इस मौके पर प्रो. स्वराज कौर, प्रो. गीत इंदर कौर, प्रो. अमृत कौर, प्रो. जसमीत कौर ने जज की भूमिका निभाई। समागम के समापन पर डॉ. महल सिंह ने प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट तथा इनाम वितरित किया।

खबरें और भी हैं...