डीएवी कॉलेज में निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और डेक्लामेशन प्रतियोगिता
डीएवी कालेज के रेड रिबन क्लब की ओर से निबंध लेखन, पोस्टर मेकिंग और डेक्लामेशन प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का विषय वस्तु ब्लड डोनेशन एवं “एड्स” के प्रति जागरूकता करना और यह बताना अनिवार्य होगा की रेड रिबन संस्था सरकार की ओर से चलाई गई मुहिम है जिसमे सभी शिक्षण संस्थाएं एड्स अवेरनेस पर विद्यार्थियों को जानकारी देती हैं। इस प्रतियोगिताओं में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार ने कहा की रक्तदान जीवनदान है। हमारे की ओर से किया गया रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। एड्स के बारे में बताया एड्स का पूरा नाम ‘ऐक्वायर्ड इम्यूनो डेफिसिएंसी सिन्ड्रोम’ है और एड्स एक जानलेवा बीमारी है जो धीरे-धीरे समूचे विश्व को अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है। यह कार्यक्रम रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर एसोसिएट प्रो हरसिमरन सिंह आनंद, एसोसिएट प्रो कपिल गोयल, प्रो. रेणु शर्मा की देख-रेख में हुआ। निबंध लेखन प्रतियोगिता में मुदित मनचंदा बीएससी ने पहला स्थान, हरजीत कौर बीएससी ने दूसरा, कोमल बीएससी एवं जियोस सेल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पुनीत कौर बीएससी ने पहला स्थान, मुस्कान शर्मा बीएससी ने दूसरा, शीतल बीएससी एवं दिव्या बीड़ी एमएम ने तीसरा स्थान हासिल किया।