मई 2018 में शुरू होगी खसरा और रुबेला मुहिम : डॉ. घई
बच्चों की सेहत को बढ़िया रखने के लिए विश्व सेहत संगठन की ओर से हमेशा ही बेहतर प्रयास किए जाते है। खसरा और रुबेला मुहिम, जो कि मई 2018 में जिले में चलाई जा रही के बारे में आम लोगों को रैली द्वारा जागरूक करने लिए सिविल सर्जन डॉ. हरदीप सिंह घई के निर्देशों पर यूपीएचसी फताहपुर में रैली निकाली गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रेशम पाल सिंह ने कहा कि भारत में हर साल तकरीबन 50 हजार बच्चों की मौत होती है और रुबेला बीमारी अगर एक गर्भवती मां को हो जाए तो उसका बच्चा जन्म से अपाहिज जैसे मूक-बधिर, नेत्रहीन व दिल की बीमारियों का शिकार हो सकता है। इसलिए उन्होंने आम लोगों को अपील की कि आने वाले मई महीने में अपने 9 महीने से 15 साल तक के बच्चे को खसरा और रुबेला टीके की केवल एक डोज जरूर लगवाए। उन्होंने अभिभावकों को अपील की कि बच्चे को तंदरुस्त रखने के लिए यह टीका जरूर लगवाए और सेहत विभाग को भरपूर सहयोग देश जिला बीसीसी डॉ. कुंडल ने कहा कि इस मुहिम के तहत 9 महीने से 15 साल के तकरीबन 6.50 लाख बच्चे कवर किए जाएंगे। इसमें 1359 सेहत विभाग की टीमों की ओर से 27 लाख की आबादी को कवर किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. भारती, राम किशन, अमरदीप सिंह, आरूष भल्ला, आसीफ और डॉ. उशमा आदि मौजूद थे।