पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • रोबोट तकनीक से घुटने बदलने वाला अमृतसर उत्तर भारत का पहला शहर

रोबोट तकनीक से घुटने बदलने वाला अमृतसर उत्तर भारत का पहला शहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर । अमेरिका के बाद रोबोटिक प्रणाली नेवियो द्वारा घुटने बदलने वाला दुनिया का दूसरा देश बने भारत में यह तकनीक अमृतसर में भी पहुंच चुकी है। दिल्ली के बाद उत्तर भारत में पहली बार यहां के अमनदीप अस्पताल में इस विधि से घुटनों का सफल आपरेशन किया गया। अस्पताल के मुख्य आर्थोपेडिक सर्जन, डॉ. अवतार सिंह और सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका के एक प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. जॉन एच. विल्विस ने बुधवार को यह जानकारी दी। डॉ. अवतार सिंह ने बताया कि गंभीर ऑस्टियो आर्थराइटिस पीड़ित घुटने के दर्द के साथ एक 52 साल के बुजुर्ग मरीज की पहली सफल ज्वाइंट रिप्लेसमेंट (घुटने) की सर्जरी की गई है। डॉ. अवतार सिंह ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी, कुशल सर्जनों के अनुभव के साथ विकसित कंप्यूटर तकनीक है। उनका कहना है कि आम मैन्युअल सर्जरी में हड्डी को ज्यादा काटना पड़ता है, आपरेशन के दौरान ज्यादा खून बहता है और जख्म टीक होने में बी ज्यादा वक्त लगता है। जबकि रोबोट तकनीक में ऐसा कुछ भी नहीं है, मरीज आपरेशन के बाद तत्काल घर जा सकता है। उनका कहना है कि मैन्युअल विधि के आपरेशन में 25 फीसदी ऑपरेशन सफल नहीं होते जबकि रोबोट में 100 सफल होते हैं। डॉ. जॉन एच. विल्विस ने कहा कि उनके लिए खुशी की बात है कि डॉ. अवतार सिंह के निमंत्रण पर उनको गुरु नगरी में सेवा का मौका मिला है।

खबरें और भी हैं...