अमृतसर ने कराटे में 10 मेडल जीते
जालंधर में करवाए गए टूर्नामेंट में 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
भास्कर न्यूज | अमृतसर
संजय कराटे स्कूल की तरफ से जालंधर में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें अमृतसर, जालंधर और लुधियाना के करीब 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 3 से 30 की उम्र तक के खिलाड़ियों ने अपने खेल में बेहतर प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में संजय कराटे स्कूल अमृतसर ब्रांच ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्राउंज मेडल जीतकर बढ़िया प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक रोशनी अदलक्खा ने बताया कि यह टूर्नामेंट करवाने का मुख्य लक्ष्य खिलाड़ियों में उत्साह का संचार करना है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में लड़के-लड़कियों के सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है।
उनका कॉन्फिडेंस बिल्डअप किया जाता है। उन्होंने कहा कि कराटे ऐसा खेल है, जो मुसीबत के समय में हमारे काम आते हैं। यह ज्यादातर लड़कियों के लिए तो काफी फायदेमंद होता है। लड़कियो को ज्यादा से ज्यादा इस खेल की तरफ रुख करना चाहिए, क्योंकि मुसीबत के समय में वह अपनी रक्षा खुद कर सकती है।