पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Amritsar
  • एडवोकेट रणबीर सिंह के खिलाफ एक और केस, कोर्ट ने भेजा जेल

एडवोकेट रणबीर सिंह के खिलाफ एक और केस, कोर्ट ने भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मजीठा रोड पर एल्पाइन स्कूल की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में जिला देहाती पुलिस ने एडवोकेट रणबीर सिंह निवासी नौशहरा के खिलाफ एक अौर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपी रणबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। यह केस आरोपी के खिलाफ रोहित शर्मा निवासी लारेंस रोड की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

रोहित शर्मा का आरोप है कि आरोपी रणबीर सिंह ने स्कूल की जमीन संबंधी फर्जी कमेटी तैयार कर ली। जोकि कहीं पर भी रजिस्टर्ड नहीं है। उसके फर्जी दस्तावेज कोर्ट में भी जमा करवा दिए थे। इस मामले में आरोपी रणबीर सिंह के अलावा लखविंदर सिंह, साहिबजाद सिंह और रजिंदर कौर भी शामिल हैं। अभी बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जबकि इससे पहल आरोपी रणबीर सिंह के खिलाफ उसके अपने ही पिता कैप्टन अजीत सिंह की शिकायत पर 18 नवंबर 2017 को दर्ज किया गया था।

खबरें और भी हैं...