पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सौतेली बेटी से रेप की कोशिश में पिता पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग सौतेली बेटी के साथ रेप करने की कोशिश के आरोप में थाना गेट हकीमां पुलिस ने अशोक कुमार निवासी गांव मूले चक्क के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी प|ी की गैर-मौजूदगी में सौतेली बेटी के साथ रेप करता था। गत दिवस भी आरोपी ने रेप की कोशिश की तो पीड़ित लड़की ने शोर मचा दिया। जिस कारण वह मौके से फरार हो गया था। मगर लड़की ने सारी बात अपनी मां को बताई और पुलिस को सूचित किया गया।

जानकारी मुताबिक पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पहली शादी से पांच बेटियां पैदा हुई थी। पति की मौत के बाद उसने दूसरी शादी आरोपी के साथ कर ली। दूसरी शादी दौरान एक बेटी व बेटा पैदा हुआ। गत दिवस उसका बेटा बीमार था। जिसे लेकर वह अस्पताल गई थी। जब वापस आई तो देखा कि बड़ी बेटी जोकि 15 साल की है, वह कमरे में बैठी रो रही थी। उन्होंने बेटी के साथ बात की तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। मगर जब थोड़ा जोर देकर पूछा तो बेटी ने कहा कि उनकी गैर-मौजूदगी में पापा ने जबरदस्ती की और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दी। इसके बाद बैड पर लिटा कर रेप करने की कोशिश करने लग पड़ा। बाहर का दरवाजा खुला। इस कारण जब बेटी ने शोर मचाया तो आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर रजिंदर कौर ने कहा कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल आफेंस के तहत केस दर्ज किया है और उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

गौर हो कि लगातार नाबालिग बच्चों के साथ सेक्सुअल हरासमेंट और रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। भले ही इसे रोकने के लिए कानून भी बन रहे हैं। मगर सरकार अौर प्रशासन की तरफ से एेसा कोई काम नहीं किया जा रहा है। जिससे ऐसे लोगों की मानसिकता को भी बदला जा सके।

खबरें और भी हैं...