बलात्कार की घटना कहीं भी हो दुखद, दोषी कोई भी हो सजा मिलनी चाहिए:प्रीति तनेजा
भाजपा महला मोर्चा की टीम ने कठुआ, उन्नाव की बर्बता भरी घटनाओं को एक तरफ करके अमृतसर के हुसैनपुरा में एक बच्ची के साथ हुए बलात्कार को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसी दौरान राज्य सरकार का पुतला भी फूंका गया।
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के बुरे हालात को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार को हाथी गेट के बाहर जिला अध्यक्ष अमरजीत कौर की अध्यक्षता में राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री प्रीति तनेजा से जब अन्य घटनाओं को भुला देने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अमृतसर, कठुआ या उन्नाव हो बेटियां हर जगह असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार पर अंगुली उठाते हुए कहा कि 8 अप्रैल को एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है जो की बहुत निंदनीय है। ऐसी घटनाओं में दोषी कोई भी हो सजा जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कैप्टन सरकार को चेताते हुए कहा की विदेशों से ध्यान हटाकर प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने की व्यवस्था करे। आज प्रदेश में महिलाएं कहीं भी अकेले नहीं निकल सकतीं हर तरफ डर का माहौल है। अमृतसर के हुसैनपुरा इलाके में 8 अप्रैल को 12 साल की बच्ची के साथ निंदनीय घटना हुई जिस पर जिला पुलिस का हाल यह रहा कि एफआईआर में घटनाक्रम ही सही तथ्यों के साथ नहीं लिखा गया। प्रीती तनेजा ने अपनी टीम के साथ पीड़ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर प्रकार की सहायता दिलाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अल्का शर्मा, मोहिन्द्र कौर, मधू, रेनू, भोली, शशी, गुरदीप, मधू, गीता, प्रोमो, राज कुमारी, भागवंती, निर्मला, ऊषा, निकी, सोनिया आदि उपस्थित थीं।
प्रीति तनेजा की अगवाई में पंजाब सरकार का पुतला जलाती हुईं मोर्चा की वर्कर।