80 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज
अमृतसर | जापान से कार इम्पोर्ट करवाने का झांसा देकर 80 लाख रुपए ठगी करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने गौरव सरोही, दिव्या निवासी यूपी, अभिनीत चोपड़ा, सीमा चोपड़ा निवासी लुधियानी और एनटीनू केरलस के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में संदीप मेहरा ने कहा कि उसने एक जापान से कार मंगवाने के लिए आरोपियों के साथ संपंर्क किया था। आरोपियों ने झांसे में रखकर करीब 80 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने न तो कार मंगवाकर दी और न ही पैसे वापस किए। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है।