शिव सेना प्रधान सुधीर सूरी के खिलाफ केस दर्ज
अमृतसर | सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो वायरल करने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने शिव सेना के प्रधान सुधीर कुमार सूरी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी केस दर्ज हो चुके हैं। आरोपी की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो डाली गई है। जिसमें उसकी ओर से प्रयोग की शब्दावली काफी भड़काऊ और इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत करने की कोशिश की गई है। वीडियो में आरोपी की ओर से गालियां निकालते हुए दंगे भड़काने जैसी बातें की हैं। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गौर हो कि इससे पहले भी इस तरह की वीडियो डालने के आरोप में सूरी के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। यहां तक कि 14 अप्रेल को दी गई बंद की काल के दौरान उसे उसके ही दफ्तर में नजर बंद भी कर दिया गया था।