पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लड़की के साथ अश्लील हरकतें व मारपीट की, केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमृतसर | लड़की के साथ अश्लील हरकतें व मारपीट करने के आरोप में थाना मकबूलपुरा पुलिस ने साजन निवासी जोड़ा फाटक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस शिकायत में लड़की ने कहा कि वह अपनी स्कूटी पर किसी काम से गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो गोल्डन एवेन्यू के करीब पहुंचने पर आरोपी ने उसका पीछा शुरु कर दिया। एक जगह पर आरोपी ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। जब उसने आरोपी का विरोध किया तो आगे से उसने बाजार के बीच ही थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी वहां से धमकियां देते हुए फरार हो गया। मामले की जांच कर रही एएसआई वीर कौर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...