मानसिक तनाव झेल रहे युवक ने फंदा लगा किया सुसाइड
शक्ति नगर में पड़ती गली वाली में 21 साल के युवक मनीश कुमार ने मंगलवार रात को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इस बारे में पता बुधवार सुबह चला। जब उसके परिवार वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा न खुला तो तोड़ा व देखा कि लाश पंखे से लटक रही थी। थाना तुरंत डी डिवीजन पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जायजा लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है। सुसाइड के कारण यही बताया जा रहा है कि मनीश कुछ दिनों से मानसिक परेशानी झेल रहा था।
जानकारी मुताबिक मनीश कुमार फिरोजपुर का रहने वाला था। यहां पर उसकी बहन ज्योति रहती है। मनीश नशा करने का आदि हो चुका था। इस कारण उसके परिवार वाले भी काफी परेशान थे। नशे की लत को छोड़ने के लिए वह करीब डेढ़ साल पहले फिरोजपुर से अपनी बहन के पास आकर रहने लग पड़ा था। यहां आकर उसने नशा करना तो छोड़ दिया था। मगर परेशान रहता था। गत रात को काम से वापस लौटा और परिवार के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सुसाइड कर लिया।