कोर्ट ने हवा सिंह तंवर के गैर-जमानती वारंट जारी किए
अमृतसर | विज दंपती के साथ 93 लाख रुपए का फ्राड करने के आरोप में भगोड़ा चल रहे आरोपी हवा सिंह तंवर के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए हैं। यह वारंट उसके खिलाफ पांच अलग-अलग मामलों में जारी हुए हैं। क्योंकि आरोपी ने विज दंपती को पांच चेक दिए हुए थे। जोकि सारे ही बाउंस हो गए थे। जानकारी मुताबिक पुतलीघर निवासी दीपक विज और किरण विज को तंवर ने बिजनेस करने व अच्छा प्रोफिट मिलने का झांसा देकर करीब 93 लाख रुपए ले लिए थे। कई महीने बीतने के बाद भी आरोपी ने उन्हें कोई प्रोफिट नहीं दिया तो उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग चेक दे दिए थे। जोकि बाउंस हो गए थे। इस संबंधी तंवर के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। कुछ दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों पर भी केस दर्ज हुआ था। क्योंकि उसने जमानत लेने के लिए फर्जी जमानती तैयार किए और फर्जी ही दस्तावेज भी अदालत में सबमिट कर दिए थे।